Thursday, December 29, 2011

माँ की महिमा

   माँ की महिमा
माँ शब्द गागर में सागर है 
माँ शब्द में ममता समायी है 
माँ शब्द में घुली मिठास है 
माँ शब्द में मान है सम्मान है 
माँ शब्द में मदिरा सी मस्ती है 
माँ शब्द में मधुर उल्लास है 
माँ शब्द में जादू सा सम्मोहन है  
माँ शब्द में मन मयूर का नाच है 
माँ शब्द मन मोहन से ऊपर है 
माँ का मिलन स्वर्ग का द्वार है 
माँ में  सारे जहां का संसार है
माँ शब्द मौक्ष का द्वार है  
द्वारा-लक्ष्मण लडीवाला,जयपुर

No comments:

Post a Comment